फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को पकड़ने के लिए ईनाम की घोषणा

Thu, 30 Oct 2014 05:30 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। मुरसान में सिपाही को टक्कर मारकर भाग रहे एक बाइक सवार को पकड़ने के लिए एसपी ने पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट कर दिया और इस बाइक सवार को पकड़ने पर उचित इनाम दिए जाने की भी घोषणा कर दी। एसपी के अलर्ट मैसेज के बाद थाना हाथरस गेट पुलिस ने भाग रहे इस बाइक सवार को दबोच लिया।
विज्ञापन

बुधवार की शाम पुलिस का एक सिपाही जब कस्बा मुरसान में सड़क किनारे खड़ा था। तभी एक बाइक सवार ने उसमें साइड से टक्कर मार दी, जिससे सिपाही गिर गया और उसने 100 नंबर पर भी कॉल कर दी। इस दौरान वहां से एसपी भी गुजर रहीं थी। यह देखकर एसपी ने सिपाही का हालचाल पूछा फिर बाइक सवार को पकड़ने के लिए जिलेभर की पुलिस को अलर्ट कर दिया। इस अलर्ट मैसेज के बाद पुलिस इस युवक को पकड़ने के लिए मार्गों पर चेकिंग करने लगी। हालांकि बाइक सवार को पकड़ने में सफलता थाना हाथरस गेट पुलिस के हाथ लगी। पुलिस ने इस बाइक सवार को लहरा बाईपास से दबोच लिया। इस पुलिस टीम में महिला एसआई इतुल चौधरी, जितेंद्र कुमार सिंह, अवधेश दीक्षित, अशोक कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें