फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत बच्ची को पुलिस ने कराया मुक्त

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला कुंवरजी की झोपड़ी से अपह्त एक बच्ची को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस को अभी मुख्य आरोपी नहीं मिला है। इस गांव में चार साल पहले एक परिवार भूरा पुत्र झुन्नीलाल के घर में किराए पर रहता था। उसके बाद इस परिवार का मुखिया चला गया। उसके पीछे पत्नी सावित्री देवी ही यहां रह गई। आरोप है कि जब भूरा ने अपना किराया मांगा तो सावित्री देवी उसे यह कहकर अपने साथ ले गई कि वह मुरैना चले। उसका पति वहीं है। वहां से उसे किराया दिला देगी। इस पर भूरा अपनी आठ साल की बच्ची को लेकर मुरैना चला गया। वहां उसे जमकर मारापीटा और उसे बंधक भी बनाया। जैसे-तैसे 26 सितंबर को वह वापस लौटा था, लेकिन लड़की उन्हीं लोगों के कब्जे में रही थी। उसके बाद भूरा ने इस पूरे मामले की रिपोर्ट थाना हाथरस गेट मे दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दबिश दी। अब पुलिस ने अपह्त आठ साल की बच्ची को मुक्त करा लिया है। पुुलिस अभी आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें