फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को किया कैद, जिस्म जलाया

Sat, 25 Oct 2014 05:30 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। दिवाली के दिन एक किशोरी गांव के ही तीन सगे भाइयों की कैद में रही। किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और जब उसे होश आया तो उसे जबरिया ले जाने का प्रयास किया। यही नहीं उसके जिस्म के कई हिस्सों को जलाया और मारपीट भी की। जैसे-तैसे यह किशोरी इन तीनों से बचकर आई और परिजनों को पूरी दास्तां बताई। अब इस मामले की रिपोर्ट थाना हाथरस गेट में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण कराया है और गहनता से मामले की छानबीन कर रही है। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी गुरुवार को दिवाली के दिन जब पूजा करने के लिए मंदिर जा रही थी तो उसे गांव के ही एक युवक ने इशारे से बुलाया। इस युवक ने उससे कहा कि वह उसके साथ भाग चले। इस पर इस किशोरी ने मना कर दिया तो उक्त युवक वहां से चला गया। आरोप है कि रात में जब यह किशोरी शौच को गई तो उक्त युवक ने अपने दो अन्य भाइयोें के सहयोग से उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद यह लोग उसे वहां से ले गए। सुबह जब किशोरी को होेश आया तो उसने खुद को एक नलकूप पर पाया। इस दौरान इन तीनों ने उससे अपने साथ चलने को कहा। इस किशोरी ने जब इसका कड़ा विरोध किया तो आरोप है कि इन तीनों ने उसकी पिटाई की और जलाया। जैसे-तैसे वह इनसे बचकर आई। उसने परिजनों को पूरी घटना से अवगत कराया। परिजन उसे थाने लेकर आए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट अपहरण में दर्ज की है और उसका डॉक्टरी परीक्षण कराया है। किशोरी का हाथ झुलसा हुआ था। थानाध्यक्ष नित्यानंद का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें