फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते के सोते रह गए दारोगा जी

Fri, 17 Oct 2014 05:30 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। पुलिस लाइन रात्रि में सोते-सोते एक दारोगा की मौत हो गई। सुबह जब इसकी जानकारी अन्य पुलिसकर्मियों को हुई तो वहां खलबली मच गई। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया तो वहां भी उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एसपी और अन्य अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। फर्रुखाबाद निवासी राजेश कुमार यहां छह माह पहले स्थानांतरित होकर पुलिस लाइन में आए थे। उनकी यहीं तैनाती थी। बुधवार की रात्रि में पुलिस लाइन में ही सोते समय उनकी मौत हो गई। गुरुवार की सुबह जब अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस क्लब में सोया था तो सुबह उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। इस पर अन्य पुलिसकर्मी उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी को भी इसकी जानकारी दी गई। उसके परिजनों को भी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर परिजन यहां आ गए। दारोगा के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए। इससे पहले पुलिस लाइन में शोक सलामी भी दी गई। आरआई उमेश शर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें