फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्क और कौम की तरक्की की मांगी दुआ

Tue, 07 Oct 2014 05:30 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। ईद उल जुहा का पर्व सोमवार को खुलूस और अकीदत के माहौल में मनाया गया। मुरसान गेट स्थित ईदगाह पर हजारों अकीकतमंदो ने कड़े सुरक्षा इंतजामातों के बीच नमाज अदा कर मुल्क और कौम की तरक्की की दुआएं मांगी। खुदा के सजदे में झुके हजारों सिर जैसे ही एक साथ आसमान की ओर उठे तो पूरा माहौल अल्लाह ओ अकबर की आवाजों से गूंज उठा। सोमवार की सुबह ईदगाह पर अकीकतमंदों का पहुंचना शुरू हो गया था। पूरा ईदगाह परिसर नमाजियों से खचाखच भरा था। ईदगाह के बाहर भी सड़क पर काफी संख्या में नमाजियाें ने नमाज अदा की। जिसे जहां जगह मिली, वहीं चादर बिछाकर नमाज अदा की। ईदगाह पर नमाजियों की कतारें लग गईं। कुरान की आयतों से तकरीरें पेश करते हुए मोहम्मद इमरान कासमी ने अकीकतमंदो को कुर्बानी की अहमियत समझाई। उन्होंने कहा कि बकरा हलाल करना ही कुर्बानी नहीं है। किसी बीमार, परेशान और गरीब की मदद करना और किसी की जान बचाना भी कुर्बानी से कम नहीं है। अन्य तकरीरें भी हुई। किला गेट स्थित जामा मस्जिद पर ईदुल जुहा की नमाज इमाम मौलाना मंजूर आलम नूरी ने अदा कराई। नमाज के बाद मुल्क, सूबे व शहर में अमन चैन की दुआ मांगी। ऑल इंडिया शेख जमीअतुल अब्बास कमेटी के सदर पूर्व सभासद डॉ. रईस अहमद अब्बासी ने पुलिस व प्रशासन का शुक्रिया अदा किया। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर मुस्लिम इंतजामियां कमेटी सदर हाजी रिजवान अहमद कुरैशी, हाफिज नदीम हुसैन, मिर्जा अजहर बेग, अजीम खान, हाजी अब्दुल रहीम खान, हाजी अजमेरी खां, वारिस अंसारी, साविर हुसैन, लल्ला, इस्लाम, शकील खां, हनीफ खां, बाबूद्दीन, पप्पू भाई, तन्नू अब्बासी, सिराज खान, इमरान खान, अकील हुसैन सहित हजारों लोग मौजूद थे। ईद की नमाज के दौरान मुज्जफरनगर दंगे के खौफ का साया रहा। ईदगाह पर नमाज के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। सुरक्षा इंतजामों की कमान खुद एसपी दिनेश पाल सिंह संभाले हुए थे। ईदगाह के चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स का कड़ा पहरा रहा। हर आने जाने वाले पर पुलिस व खुफिया कर्मी पैनी नजर रखे हुए थे। पुलिस अफसर लगातार सुरक्षा के इंतजामों को परखते रहे। नमाज से पहले मुरसान गेट पर नगर पालिका प्रशासन ने विशेष सफाई अभियान चलवाया। ईदगाह से लेकर ओढ़पुरा और मुरसान गेट चौराहे तक सफाई करवाकर चूने का छिड़काव कराया गया। नमाजियों के लिए वहां पालिका ने पानी का टैंकर भी खड़ा करवाया। नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के घरों में कुर्बानी की रस्म भी उत्साह से निभाई गई। कई घरों में बकरों की कुर्बानी दी गई, तो किसी ने बाजार से गोश्त खरीदकर जशभन मनाया। कुर्बानी की रस्म को लेकर अकीकतमंदों में खासा उत्साह रहा। घर-घर दावतों का दौर भी पूरे दिन चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें