फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पर ट्रक ने युवक कुचला, मौत

Tue, 07 Oct 2014 05:30 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। आगरा रोड पर बस स्टैंड के सामने रविवार की मध्य रात्रि में एक ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद अनियंत्रित ट्रक नाले में जा घुसा। इधर, एक अन्य सड़क दुर्घटना में तीन बाइक सवार घायल हो गए। कोतवाली सदर के मोहल्ला माईयान निवासी 23 वर्षीय गौरव पुत्र छोटेलाल रविवार की रात्रि को सड़क क्रास कर रहा था। तभी आगरा की ओर जा रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक नाले में जा घुसा। गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। वहां काफी भीड़ लग गई और जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के घर पर करुण कंद्रन मच गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोेस्टमार्टम कराया है। ट्रक भी पुलिस के कब्जे में है। वहीं, दूसरी ओर आगरा रोड पर चंदपा क्षेत्र के गांव नगला भुस के निकट दो बाइकें भिड़ गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। उन्हें पुलिस द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घायलों में सादाबाद के उस्मानगंज के बबलू व शाहिद व नगला भुस का संजय शामिल हैं। दो लोगों को गंभीर हालत में अलीगढ़ रैफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें