हाथरस। थाना हाथरस गेट के गांव गजुआ निवासी सुभाष चंद्र राना ने अपने शीतगृह के मैनेजर सहित तीन कर्मचारियों पर अमानत में खयानत करने क ा आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शीतगृह के स्वामी सुभाष का आरोप है कि राजकिशोर निवासी जमुआ जिला कानपुर उसके कोल्ड स्टोरेज पर एक साल से मैनेजर के रुप में काम कर रहा था। कोल्ड स्टोर के पैसे का हिसाब भी वही रखता था। उसने इंजीनियर के रूप में दो युवक राजेंद्र और रमेेश चंद्र को भी कोल्ड में नौकरी लगवा दी थी। एक माह पूर्व जब वह कोल्ड में नहीं था। तभी इन लोगोें ने मिलकर कोल्ड में रखे किसानों के आलू क ो 32 लाख रुपये में बेच दिया और फरार हो गए। जब इस घटना के बारे उन्हें पता चला तो मैनेजर को फोन किया तो उसने रुपये लौटाने क ी बात कही और बाद में फ ोन को बंद कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।