फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाटक की चाबी फंसी, एनएच पर लगा जाम

Mon, 30 Jun 2014 05:30 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। रविवार की दोपहर एनएच पर उस समय जाम लग गया, जब तालाब चौराहे के रेलवे फाटक की चाबी फंस गईं। इसके चलते करीब आधा घंटे तक फाटक नहीं खुल सका। इससे लोगों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन

शहर में सबसे ज्यादा जाम तालाब चौराहे पर ही रहता है। रविवार की दोपहर जब एक ट्रेन वहां से पास हुई तो गेटमैन ने फाटक बंद कर दिया। उसके बाद जब उसने फाटक खोलने की कोशिश की तो उसकी चाबी फंस गई और गेट नहीं खुला। परिणामस्वरूप एनएच पर दोनोें तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। लोग भीषण गर्मी में जाम से परेशान हो गए। इसके बाद वहां रेलवे के अन्य कर्मचारी बुलाए गए। इन कर्मचारियों ने फाटक की इस तकनीकी खामी को दूर किया, तब कहीं जाकर फाटक खुला। इसके बाद भी वहां वाहनों के पहले निकलने की होड़ में जाम लगा रहा। ऐसे में रविवार के दिन जब इस रोड पर ट्रैफिक कम होता है, तब भी लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें