फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर के पेपर आए नहीं, वितरण कार्यक्रम रद

Wed, 19 Feb 2014 05:30 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए मंगलवार को भी इंटरमीडिएट के प्रश्न पत्र हाथरस को नहीं मिले हैं, जिससे जिला परीक्षा समिति द्वारा 19 फरवरी को प्रश्न पत्रों के वितरण का काम निरस्त कर दिया गया है। अब इंटरमीडिएट के प्रश्न पत्र जिले को प्राप्त होने के बाद फिर से परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र पहुंचाने की योजना तय की जाएगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 3 मार्च से 4 अप्रैल तक कराने का कार्यक्रम घोषित किया है। तय कार्यक्रम के अनुसार डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए 19 फरवरी को सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा सामग्री न मिलने तक उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए थे, जिससे सभी परीक्षा केंद्रों पर विधिवत रूप से परीक्षा सामग्री को पहुंचाया जा सके, लेकिन 18 फरवरी तक परिषद ने जिले में इंटरमीडिएट के प्रश्न पत्र ही उपलब्ध नहीं कराए हैं, जिससे जिला परीक्षा समिति को 19 फरवरी को सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सामग्री पहुंचाने का कार्यक्रम निरस्त करने को मजबूर होना पड़ा है। डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि अब इंटरमीडिएट के प्रश्न पत्र प्राप्त होने के बाद फिर से विधिवत रूप से परीक्षा सामग्री परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाने का काम किया जाएगा। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को इसकी आगामी तिथि की जानकारी प्रश्न पत्र प्राप्त होने के बाद दिए जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें