फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस की किल्लत पर भड़के उपभोक्ता, हंगामा

Wed, 12 Feb 2014 05:43 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। सहालग शुरू होते ही शहर में रसोई गैस की किल्लत लगातार बढ़ रही है। शहर के गोशाला रोड स्थित गैस एजेंसी पर मंगलवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। उपभोक्ताओं द्वारा एजेंसी संचालक पर अनेक आरोप लगाए गए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और पुलिस ने जैसे-तैसे उपभोक्ताओं को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। उपभोक्ताओं का आरोप था कि गैस एजेंसी संचालक ब्लैकखोरी के चलते सहालगों में घरेलू के स्थान पर रसोई गैस का उपयोग करा रहे हैं, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन उपभोक्ताओं ने मंगलवार को शहर के गोशाला रोड पर संचालित गैस एजेंसी पर रसोई गैस न मिलने पर हंगामा काटा। घरेलू उपभोक्ताओं केघरों में गैस खत्म हो गई, जबकि एजेंसी पर गैस की बुकिंग कराने के बावजूद 15 दिन बाद रीफिल दिए जाने के लिए कहा जा रहा है। कुछ उपभोक्ताओं द्वारा आरोप लगाया जा रहा था कि उन्हें उनकी निर्धारित 9 रिफिल पूरी होने से पहले ही कहा जा रहा है कि उनकी पास बुक पर नौ रिफिल पूरी हो गई हैं, जिससे काफी परेशानी पैदा हो गई है। करीब दो घंटे तक उपभोक्ताओं द्वारा हंगामा किया जाता रहा। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। इसके बाद उपभोक्ता इसकी शिकायत आपूर्ति विभाग और जिलाधिकारी से करने की बात कहते हुए निराश होकर अपने घरों को लौट गए। कई उपभोक्ताओं ने फोन के माध्यम से आपूर्ति विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें