फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब किसान भी कमाएंगे वायदा कारोबार से मुनाफा

Sun, 22 Sep 2013 05:36 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। कृषि उत्पादन मंडी समिति हाथरस में आने वाले किसान अब अपने उत्पादों के तीन माह पूर्व ही भाव जान सकते हैं। इन रेटों के आधार पर ही वह अपने भविष्य की रणनीति बना सकते हैं। इस नई तकनीक से किसान अब वायदा करोबार में भी आसानी से हाथ आजमा सकते हैं। मतलब, वायदा कारोबार में जिंसों पर हो रही सट्टेबाजी का फायदा किसानाें तक पहुंचाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है, जिससे किसान भी अब अपनी फसल का बाजिव दाम वसूल सकेंगे। किसानों को अभी तक जिंसों के ताजा रेट पता नहीं रहते, जिससे मंडी में अक्सर उन्हें अपनी जिंस प्रचलित से कम रेट पर भी बेचनी पड़ जाती है, जबकि आढ़तिए और बिचौलिए ताजा बढ़े हुए रेट से उनकी फसल को बेचकर मोटा मुनाफा कमा जाते हैं और किसान को एक निश्चित फायदा ही मिल पाता है। कभी-कभी तो वायदा कारोबार में अच्छे-खासे रेट होने के बावजूद किसान को अपनी फसल जानकारी के अभाव में कम रेट पर बेचनी पड़ जाती है, जिससे उन्हें जबर्दस्त नुकसान भी झेलना पड़ता है, लेकिन अब वायदा कारोबार से जुड़कर वह इस नुकसान से बच सकेंगे। अब इसके लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति ने नई तकनीकी विकसित की है। कृषि उत्पादन मंडी समिति हाथरस के गेट पर चेक पोस्ट के ऊपर डिस्प्ले बोर्ड लगवाया गया है। इस बोर्ड पर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश भर की कृषि उत्पादन मंडी समिति के विभिन्न कृषि उत्पादों के बाजार भाव दिखाए जा रहे हैं। इसके माध्यम से किसान अगर चाहें तो (एमसीएक्स) मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एनएसपी) नेशनल स्पॉट एक्सचेंज एवं (एमसीडीएक्ससीडी)नेशनल कमोडिटी एक्सचेंज के भाव भी देख सकते हैं। इन भावों के साथ ही अब इस डिसप्ले पर किसानों को अपनी फसल के भविष्य की रणनीति बनाने के लिए तीन माह पूर्व ही विभिन्न कृषि उत्पादों के भाव भी दिखाए जाएंगे, जोकि कृषि वैज्ञानिकों के विभिन्न फॉर्मूलों के माध्यम से निकाले गए बाजार भाव होंगे। पढ़े-लिखे किसान अब कई विशेषज्ञ कृषि वैज्ञानिकों की इस जानकारी को आसानी से बिना कोई अतिरिक्त समय बर्बाद किए डिसप्ले के सामने खडे़ होकर ही देख सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें