फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आलू की कीमतें बनी किसान की दुश्मन

Fri, 23 Aug 2013 05:34 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। आलू और प्याज ने इन दिनों किसान और आम आदमी की धड़कनें बढ़ा दी है। आलू के रेट धराशाई होने से किसान के लिए यह फसल काफी घाटे का सौदा बन गई है। आलू किसान इस घाटे से परेशान हैं।
विज्ञापन

बाजार भावों पर नजर डालें तो इस समय किसानों का आलू का रेट करीब 600 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है, जोकि किसानों के लिए काफी घाटे का सौदा बन गया है। इससे कहीं अधिक भाव तो आलू किसानों को उनकी फसल के दौरान ही मिल रहे थे, जबकि अब आलू किसान पर शीतगृहों का भाड़ा और शीतगृहों तक आलू को लाने-ले जाने के भाडे़ का हिसाब लगाएं तो यह 150 रुपये प्रति क्विंटल हो जाता है, जबकि बाजार में खुदरा बाजारों में यही आलू आम आदमी को अच्छे-खासे दाम पर मिल रहा है। इस मंहगाई में बिचौलिए मोटी कमाई करने में लगे हैं, जबकि सरकारी विभागों ने चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें