फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुजी कुछ तो शर्म करो...

Thu, 08 Aug 2013 05:34 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। कहते हैं कि गुरु भगवान का रूप होता है, लेकिन एक शिक्षक की हरकत ने सबको शर्मसार कर दिया है। शिक्षक ने छात्रा से कक्षा में छेड़खानी कर दी। छात्रा से जब बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने लिखित शिकायत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य से कर दी। प्रधानाचार्य ने इस बारे में अब कॉलेज के शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है। शहर के अलीगढ़ रोड स्थिति माध्यमिक शिक्षा परिषद के एक इंटर कॉलेज है। स्कूल में कक्षा नौ की छात्राओं को एक शिक्षक पढ़ाता है। आरोप है कि उक्त शिक्षक काफी दिन से स्कूल की एक छात्रा को परेशान कर रहा है। छात्रा ने विरोध नहीं किया तो वह छेड़खानी करने लगा। पहले तो छात्रा ने यह सब बर्दाश्त किया, लेकिन जब उक्त शिक्षक की हरकत और बढ़ गईं तो उसने परेशान होकर प्रधानाचार्य से शिक्षक की लिखित शिकायत की। शिकायत में छात्रा ने चेतावनी दी कि उक्त शिक्षक से उसे मुक्ति नहीं दिलाई गई तो वह पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर होगी। इधर, इस बारे में जब छात्रा के परिजनों से बात की गई तो वह खामोश दिखाई दिए और कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

अभी तक उक्त शिकायत उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत प्राप्त होते ही शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कुमार वर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें