फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर कर्मचारी के थैले से दो लाख रुपये पार

Fri, 08 Mar 2013 05:30 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। कलेक्ट्रेट के बाहर एक चाय की दुकान पर चाय पी रहे रिटायर्ड कर्मी के थैले से किसी ने दो लाख रुपये पार कर दिए। रिटायर्ड कर्मी ने जब अपना थैला देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन की, लेकिन रुपये नहीं मिले। उसने इस घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

मथुरा के राया थाना क्षेत्र के गांव नया नगला निवासी हरचंदी लाल हाथरस में खाद्य एवं रसद विभाग में नौकरी करते थे। वर्ष 2009 में रिटायर हो गए। उनका खाता हाथरस की स्टेट बैंक में चल रहा है। गुरुवार को वह यहां आए और उन्होंने अपने खाते से दो लाख रुपये निकाले। उसके बाद वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर राया की ओर चल दिए। रास्ते में मुरसान से पहले वह कलेक्ट्रेट के गेट पर चाय पीने के लिए रुक गए। इसी बीच किसी शातिर ने आंखें बचते ही उनके थैले से दो लाख रुपये पार कर लिए। थोड़ी देर बाद जब उक्त रिटायर कर्मी को इसका पता चला तो उसके होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचाया। वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने भी मामले की छानबीन की, लेकिन रुपये नहीं मिले। रिटायर कर्मचारी ने घटना के बारे में तहरीर दे दी गई है। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें