फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सच्चा मतदाता.. देश का भाग्य विद्याता

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद। सच्चा मतदाता, देश का भाग्य विद्याता व पूर्ण जीवन की है पहिचान, जनतंत्र, शिक्षा और मतदान...इन्हीं जागरूकता भरे नारों के साथ कस्बे में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर गुरुवार को कस्बे में स्कूली बच्चों व प्रशासनिक अफसरों ने मतदाता जागरूक रैली निकाली। एसडीएम ने सभी स्कूली बच्चों को निष्पक्ष रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई। सादाबाद इंटर कॉलेज से रैली का शुभारंभ एसडीएम उमेश कुमार मंगला व तहसीलदार अखिल गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली मेें महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, रामसरनदास इंटर कॉलेज व सादाबद इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। रैली बस स्टेंड, तहसील रोड, सुभाष गली, आंनद नगर, चौक बाजार आदि स्थानों से होकर गुजरते हुए सादाबाद इंटर कॉलेज में ही सम्पन्न हुई। रैली के माध्यम से लोगों में मतदान करने के लिए जागरूकता पैदा की गई। रैली में विद्यार्थियों के हाथों में लगी तख्तियों पर मतदान जनकल्याण, मतदान करने का है मुझे गर्व, मतदान करने के लिए मैं हू तैयार जैसी पक्तियां लिखी हुई थीं। बच्चे बहुत ही उत्साह से नारे लगाकर लोगों में वोट डालने के लिए उत्साह पैदा कर रहे थे। रैली के समापन पर सभी को मिष्ठान का भी वितरित किया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार देवेन्द्र सिंह यादव, प्रदीप कुमार रमन, प्रधानाचार्या रजनी सिंह, मधु सिंह, प्रधानाध्यापक श्रीपाल सिंह, प्रधानाचार्य राजेश कुमार, कपिल गुप्ता, ईओ अशोक कुमार शर्मा, धर्मवीर सिंह आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें