सासनी। ग्राम सुसायत कलां में हनुमान चौकी के निकट निर्माणाधीन बिजली घर से बदमाश ने चौकीदार को बंधक बना कर हजारों रुपये के बिजली के उपकरण लूट ले गए हैं। चौकीदार ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दे है। ग्राम सुसायत कलां में 33 केबीए का विद्युत सब स्टेशन स्वीकृत है। जिसका निर्माण कार्य चल रहा है। मौके पर बिजली के उपकरण आदि सामान भी रखा था। रात्रि में उस की देख भाल के शीशपाल पुत्र जीवा राम नामक चौकीदार रहता है। बुधवार रात करीब आधा दर्जन से अधिक अज्ञात बदमाशों ने हथियारों के बल पर चौकीदार को बंधक बना लिया और मौके पर रखा बिलजी का कीमती सामान कोपर के तार और ट्रांसफॉर्मर ले गए । घटना की तहरीर थाने में चौकीदार ने दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।