फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदनामी के डर से कॉलेज नहीं पहुंचे शिक्षक, शिक्षिका

Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस (ब्यूरो)। बदनामी के डर से शिक्षक और शिक्षिका बुधवार को कॉलेज नहीं आए। दोनों ने कॉलेज प्रशासन को एक दिन का अवकाश पत्र जरूर भेजा। शहर के इंटर कॉलेजों में पूरे दिन यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि स्थानीय हनुमान गली में मंगलवार की शाम उस समय हंगामा मच गया था। जब मोहल्ले के कुछ लोगों ने पुलिस को यह सूचना दी कि शिक्षक अपने घर में एक युवती के साथ रंगरेलियां मना रहा है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और शिक्षक और युवती को हिरासत में ले लिया था। पूछताछ में पुलिस को यह पता चला था कि यह युवती और शिक्षक शहर के इंटर कॉलेज में तैनात हैं। पुलिस इन दोनों को पकड़कर थाने ले आई थी। जहां पूछताछ के बाद पुलिस ने इन दोनों को छोड़ दिया था। बुधवार को शिक्षक और शिक्षिका बदनामी के डर से कॉलेज नहीं पहुंचे। हालांकि दोनों ने अपनी-अपनी परेशानी बताकर एक दिन के अवकाश के लिए कॉलेज प्रशासन को अवकाश पत्र भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें