फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेल्डिंग की दुकान में कूमल लगाकर चोरी

Sat, 01 Dec 2012 12:00 PM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
सासनी। कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक वेल्डिंग वर्कर की दुकान में कूमल लगाकर चोर हजारों का सामान चोरी करके ले गए। सुबह जानकारी होने पर दुकान स्वामी ने घटना की तहरीर थाने में दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला कस्सावान निवासी नीरज अग्रवाल पुत्र सुरेश चंद्र अग्रवाल की राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रकाश एकेडमी के सामने वेल्डिंग की दुकान है। इसमें वह लोहे के दरवाजे, जंगले आदि तैयार कराते हैं। गुरुवार शाम वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में किसी समय अज्ञात बदमाशों ने दुकान में कूमल लगाकर लोहे का बना अधबना सामान और रॉड , 35 किलो तार आदि सामान चोरी करके ले गए। शुक्रवार की सुबह जब उसने दुकान खोली तो सामान तितर बितर पड़ा देख हैरान रह गया। दुकान में रखे सामान की देखभाल कर जानकारी की तो ज्ञात हुआ कि दुकान से सामान चोरी हो गया है। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें