फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर पुलिस ने लूटकांड के आरोपी दबोचे

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। जयपुर पुलिस ने बुधवार रात कोतवाली के गांव बढ़ानू से जयपुर में लाखों के आभूषणों की लूट करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद लुटेरों की निशानदेही पर लूट के आभूषण खरीदने वाले सर्राफ को भी हिरासत में ले लिया। इस मामले में गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया। जयपुर पुलिस ने कोतवाली सिकंदराराऊ पुलिस की मदद से बुधवार रात गांव बढ़ानू में दबिश दी। पुलिस ने लूट करने वाले अशोक पुत्र त्रिमल सिंह और चंद्रवीर पुत्र राममूर्ति को सोते समय दबोच लिया। इसके अलावा कोतवाली के गांव कासिमपुर कुठीला निवासी एक अन्य आरोपी युवक को पुलिस अपने साथ लाई थी। बता दें कि तीनों युवक जयपुर में मेट्रो में काम करते थे। वहीं, पर तीनों ने एक मकान में लूट कर लाखों के स्वर्ण आभूषण लूटे। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने सुरागकसी के आधार पर चंद्रवीर को जयपुर में ही पकड़ लिया और पूछताछ की। पूछताछ में चंद्रवीर ने पुलिस को दोनों साथियों के नाम बता दिए। इसके आधार पर पुलिस ने गांव में दबिश देकर दोनों को हिरासत में ले लिया। बाद में तीनों ने पुलिस को बताया कि जेवर कासगंज के सर्राफ को बेचे हैं। इस पर जयपुर पुलिस ने कासगंज जाकर बारहद्वारी स्थित सर्राफ को भी हिरासत में ले लिया और अपने साथ जयपुर ले गई। कोतवाली पुलिस ने बताया कि जयपुर पुलिस की मदद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करा दिया है। हालांकि पूरी जानकारी उनके भी संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें