फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मियों की समस्याओं का होगा समाधान

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। दो दिवसीस वार्षिक निरीक्षण के अंतिम दिन डीआईजी अलीगढ़ रेंज ने गुरुवार को नई पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की और उनकी समस्याएं सुनी। बाद में उन्होंने कोतवाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेख देखे और हथियारों को भी चेक किया। दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण के अंतिम दिन डीआईजी अलीगढ़ रेंज प्रकाश डी ने सेवानिवृत्त कर्मियों को समस्या निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने कोतवाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली परिसर को घूमकर देखा। इस दौरान कोतवाली में सैकड़ों की संख्या में खड़े दो पहिया वाहन देख वह खासे नाराज दिखे और उन्होंने जल्द इन वाहनों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने हथियारों को चैक करने के साथ उनकी गुणवत्ता के बारे में बताया। पुलिसकर्मियों से दंगा नियंत्रण करने के बारे में जानकारी ली। कार्यालय में रखे लूट, डकैती नकबजनी के चार्ट देखे और चार्टों के बारे में संबधित पुलिसकर्मियों से जानकारी ली। उन्होंने कोतवाली पुलिस को अपराधों पर अंकुश लगाने और खुलेआम घूम रहे अपराधियों को पकड़ने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी हैप्पी गुप्तन, एएसपी श्रीकृष्ण श्रीवास्तव, सीओ सिटी आरएस चौहान, कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह व समस्त कोतवाली का स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें