फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटने से नाराज किसानों ने घेरी टीम

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। बकाया वसूली एवं बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली टीमों ने सोमवार को भी जिले भर में छापेमारी की। टीमों ने बकाया न देने पर दो मोबाइल टावरों समेत 40 से ज्यादा बकाएदारों की बिजली काट दी। गांवों में बिजली कटने से गुस्साए नलकूप किसानों ने टीम का घेराव किया और जमकर हंगामा भी किया, जिससे कई जगहों से टीम को बैरंग लौटना पड़ा। शहर में एसडीओ प्रथम उत्तमचंद्र के नेतृत्व में जेई आरसी शर्मा, गोपीचंद्र भाष्कर और तेजपाल सिंह की टीमों ने बालापट्टी, मुरसान गेट, खातीखाना व रमनपुर में एक दर्जन बाकीदारों की बिजली काट दी, जिन पर 1.80 लाख रुपये का बकाया था। एसडीओ द्वितीय नरेश राठौर के नेतृत्व में जेई विनोद तोमर की टीम ने लोहट बाजार, रूई की मंडी, पसरट्टा बाजार में 94 हजार रुपये के छह बाकीदारों की बिजली काटी, जबकि जेई जितेंद्र यादव की टीम ने शहर के आगरा रोड इलाके में 19,658 रुपये के बकाए पर रिलायंस और 15,539 रुपये के बकाए पर वोडाफोन कंपनी के मोबाइल टावरों और दो दुकानों की बिजली काट दी। इन सभी को चेतावनी दी गई कि अगर इनके कनेक्शन चलते हुए मिले तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र में जेई योगेश कुमार व जेई मुरसान मनोज वर्मा के नेतृत्व में ठेकेदार संजय शर्मा की टीम ने नगला अलिया में 4.10 लाख रुपये के पांच और मुरसान क्षेत्र के गांव नगला शीशम, जैतपुर और टिमरली में 10 लाख रुपये के 14 नलकूपों की बिजली काट दी। इन गांवों में टीम की किसानों से तीखी नोक-झोंक भी हुई। सिंचाई के टाइम में नलकूपों की बिजली कटने से किसानों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें