फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना ऋण लिए बना दिया 6 लाख का कर्जदार

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद। कस्बा मई स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में फर्जी रूप से ऋण होने की जानकारी होने पर बैंक कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा विभिन्न धाराओं में दर्ज कराया गया है। इस मामले की रिपोर्ट राम सिंह पुत्र नेकसेराम निवासी मिढ़ावली हाल निवासी गंगेगौरी कॉलोनी बल्केश्वर आगरा ने इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा के प्रबधंक, फील्ड ऑफीसर, बैंक कर्मचारी और दलालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि वह मूल रूप से गांव मिढावली का निवासी है। उसने गांव मई के ओवरसीज बैंक की शाखा से किसी प्रकार का कोई नहीं ऋण लिया और नहीं बैंक में खाता खोला है। वह तहसील से 9 मई को खतौनी की नकल लेने गया तो खतौनी पर खाता संख्या 773 बैंक के पक्ष में बंधक था और मेरे नाम 6 लाख रुपये का ऋण भी अंकित था। जबकि उसने कभी भी बैंक से ऋण के लिए आवेदन किया और नहीं किसी को फोटो दिए और नहीं बैंक में खाता खोला और न ही किसी प्रकार के कोई हस्ताक्षर किए। किसी व्यक्ति ने मेरे नाम से खाता खोलकर यह ऋण लिया है। इस संबंध में बैंक अधिकारियों से शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इधर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें