फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईएमयू में हाथरस जंक्शन से 95 यात्री हुए दिल्ली रवाना

विज्ञापन
ईएमयू में हाथरस जंक्सन रेलवे स्टेशन से बैठकर जाते यात्री। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन स्टेशन से पहली बार कोरोना काल के बाद ईएमयू पैसेंजर ट्रेन का सोमवार को संचालन हुआ। जिसमें हाथरस जंक्शन स्टेशन से करीब 90 यात्री सवार हुए। सभी यात्री मास्क लगाए हुए नजर आए। ईएमयू के संचालन को लेकर रेलवे प्रशासन सुबह से सतर्क रहा।
उल्लेखनीय है कि मार्च माह में कोरोना के चलते पैसेंजर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद हो गया था। बीते दिनों रेलवे प्रशासन ने हाथरस जंक्शन स्टेशन से ईएमयू पैसेंजर ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दी। सोमवार सुबह से ही हाथरस जंक्शन स्टेशन पर यात्री पहुंचे। सुबह छह बजकर दस मिनट पर हाथरस जंक्शन स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेन रात्रि में नौ बजकर बीस मिनट पर वापस आएगी। हाथरस के यात्रियों को इस ट्रेन में सवार होने के लिए खासी मुश्किलों से जूझना पड़ा। ट्रेन के संचालन को लेकर जीआरपी, आरपीएफ के अलावा रेलवे प्रशासन भी सुबह से सतर्क रहा। यात्रियों ने किला स्टेशन होते हुए इस ट्रेन का संचालन करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें