न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। दिवाली के त्योहार को देखते हुए बिजली महकमा लोगों को सतर्क कर रहा है कि वह पोल और ट्रांसफार्मर के पास पटाखे नहीं चलाएं। इससे दुर्घटना हो सकती है।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि विद्युत लाइन पर कटिया नहीं डालें। स्पार्किंग के साथ तार टूट सकते हैं। बकाएदार बिल जमा कर दें, ताकि उनके यहां बिजली सप्लाई जारी रहे। रेहड़ी और पटरी वाले दुकानदार अपनी दुकान ट्रांसफार्मर और खंभों से दूर लगाएं।
कटिया डालकर बिजली का प्रयोग नहीं करें। इधर, एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह ने भी शहर के बागला कालेज में पटाखे की दुकानों के लिए मैदान का निरीक्षण किया। पटाखा दुकान लगाने वाले दुकानदारों को नियमों का पालन करने का आदेश दिया।