अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को कई दूध विक्रेताओं और डेयरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बिना लाइसेंस पंजीयन लिए दूध न खरीदने की सख्त चेतावनी दी गई।
मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी हरींद्र सिंह ने बताया कि भोलानाथ दूध वाला नयागंज, मोहन दूध भंडार नया गंज, मोहन दूध भंडार सासनी गेट, सन्नूमल शर्मा दूध वाले कमला बाजार, मंगल सैन दूध वाले, रामगोपाल दूध भंडार खातीखाना, हन्नोलाला रबड़ी वाले, सादाबादिया डेयरी, मुकुल डेयरी आदि का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सभी को नोटिस जारी किया गया। नोटिस में कहा गया कि जिन दूध विक्रेताओं से दूध खरीदा जाता है, उनके लाइसेंस, पंजीयन की छायाप्रति अपने रिकॉर्ड में रखें और प्रतिदिन दूध का स्टॉक रजिस्टर में अंकित करें। बिना लाइसेंस पंजीयन के दूध विक्रेता से दूध नहीं खरीदें और अपने लाइसेंस पंजीयन को उचित स्थान पर अपनी दुकान में लगाएं, अन्यथा की स्थिति में लाइसेंस पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा। टीम में नगर खाद्य सुरक्षाधिकारी राकेश कुमार, मुनेंद्र सिंह राना आदि थे।