फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 85 वर्षीय वृद्धा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Jun 2026 02:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्म्क चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक मोहल्ले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 85 वर्षीय असहाय वृद्धा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालत गंभीर होने पर वृद्धा को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह सात बजे के करीब मोहल्ले वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वृद्धा घर में चारपाई पर असहाय पड़ी थी। आसपास काफी संख्या में लोग एकत्रित थे। पड़ोसियों ने बताया कि वृद्धा के परिवार में कोई नहीं है। वह अकेले रहती हैं। आस-पड़ोसी उनका ख्याल रखते हैं।
सुबह जब पड़ोस की रहने वाले महिला उनसे मिलने पहुंची तो वे आपत्तिजनक हालत में थीं। पूछने पर बमुश्किल उन्होंने पूरी घटना बताई। कोतवाली हाथरस गेट के एसएचओ नितिन कसाना मौके पर पहुंचे तथा आरोपी सलमान को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार युवक को नशे की लत है। पूछताछ में उसने सिर्फ इतना बताया कि वह तो सुबह पानी देने गया था। पड़ोसी महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से आस-पड़ोसियों में आक्रोश है।
विज्ञापन






मकान का विवाद भी आया सामने

पूरे हंगामे व छानबीन के बीच पुलिस के सामने मकान का विवाद भी सामने आया। पुलिस के अनुसार आरोपी अपनी पत्नी के ननिहाल में रह रहा है, जहां खाली जगह पर उसने कमरा बना लिया है। इस बारे में ननिहाल पक्ष भी शिकायत कर चुका है। पीड़ित वृद्धा भी उसी परिसर में रहती, इसलिए आरोपी व उसकी पत्नी का कहना था कि उन्हें फंसाया जा रहा है।





पड़ोसी महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वृद्धा का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। मामला गंभीर है, इसलिए पुलिस हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है। जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें