अक्रूर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से डीएलएड की परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
- फोटो : samvad
जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर डीएलएड के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा हुई। 840 प्रशिक्षुओं ने तीन पालियों में परीक्षा दी। तीनों ही परीक्षा केंद्रों पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के अधिकारी सतर्क रहे।
जिले में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के जरिये 34 संस्थाओं द्वारा डीएलएड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस परीक्षा में 872 प्रशिक्षु पंजीकृत थे। यह परीक्षा शहर के अक्रूर इंटर कॉलेज, सरस्वती इंटर कॉलेज और डीआरबी इंटर कॉलेज में हुई।
डीएलएड प्रशिक्षुओं के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा दो पालियों में आयोजित कराई गई। तीनों परीक्षा केंद्रों पर 840 प्रशिक्षुओं ने तीनों केंद्रों पर परीक्षा दी। 32 प्रशिक्षु गैरहाजिर रहे। दोनों पालियों में परीक्षा को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारी सतर्क रहे। संवाद