फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से खफा भाजपा नेताओं ने दिया इस्तीफा

Wed, 05 Jul 2023 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
जलेसर रोड ​स्थित गांव ​भिलोखरी के चौराहे पर धरना देते लोग। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
हाथरस-जलेसर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर 21 वें दिन जलेसर रोड स्थित गांव भिलोखरी के चौराहे पर ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। कई भाजपा नेताओं ने जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के विरोध में अपने पद से इस्तीफा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया।
विज्ञापन




भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह व बूथ अध्यक्ष नहरई दिनेश जादौन ने हाथरस-जलेसर मार्ग के निर्माण के प्रति जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के विरोध में अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। राष्ट्रवादी क्रांतिकारी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन सिंह शेखावत ने कहा जनप्रतिनिधि हमारी परीक्षा ले रहे हैं। हम लंबी लड़ाई के लिए तैयार हैं। वह जितना लंबा समय जनता के बीच में आने में लगाएंगे, उतना ही जनता का आक्रोश बढ़ता जाएगा। हाथरस-जलेसर रोड के भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी अब हमसे लगातार संपर्क करके इस्तीफा देना चाहते हैं। यह क्रम प्रत्येक दिन अनवरत चलेगा।



राष्ट्रवादी क्रांतिकारी सेना के पदाधिकारियों ने कई गांव में जाकर जनजागरण किया और लोगों को धरने के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर सत्यपाल सिंह, सतेंद्र सिंह बॉर्डर वाले, अशोक परमार, शंकर सिंह, हरेंद्र सिंह सिसोदिया, राम कुमार गौतम, जय वीर सिंह, प्रहलाद सिंह, देवेंद्र सिंह, सुखबीर सिंह, विजेंद्रपाल शर्मा, विशंभर दयाल, सागर सिसोदिया, उदयवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें