गांव नौगंवा निवासी 84 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शिवचरण सिंह ने दिल्ली में हुए मास्टर्स नेशनल गेम्स में गोला एवं भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता है। वर्तमान वह अपने पुत्र यतेंद्र सिंह के साथ शुगर मिल कालाेनी खतौली में रहते हैं।
11 व 12 अप्रैल को दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने हिस्सा लिया। पूर्व प्रधानाचार्य ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2023-24 में जयपुर में आयोजित इसी गेम्स में पांच किमी दौड़, भाला फेंक में स्वर्ण एवं गोला फेंक में रजत पदक प्राप्त किया था। वह 2003 में दीपचंद इंटर कॉलेज नौगंवा से प्रधानाचार्य पद से सेवा निवृत्त हुए हैं।