फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 83 हजार प्रीपेड उपभोक्ताओं की गुल हो सकती है बत्ती

Fri, 27 Mar 2026 02:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
जिले में प्रीपेड बिजली व्यवस्था लागू होने के बाद भी बकाया वसूली की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। करीब 1,00,065 उपभोक्ताओं पर लगभग 60 करोड़ रुपये का बकाया दर्ज है, जिसे प्रीपेड मीटर प्रणाली के तहत माइनस बैलेंस के रूप में जोड़ा गया है। ऐसे में लगभग 83 हजार उपभोक्ताओं पर बिजली कटने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन





बिजली विभाग द्वारा बकाया वसूली के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक 17,128 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं, जबकि केवल 11,316 उपभोक्ताओं ने ही अपने मीटर रिचार्ज कराकर बिजली आपूर्ति को दोबारा शुरू कराया है। इससे साफ है कि बड़ी संख्या में उपभोक्ता अभी भी बकाया चुकाने के लिए गंभीर नहीं हैं।



विभागीय आंकड़ों के अनुसार कुल 60 करोड़ रुपये के बकाये के मुकाबले अब तक सिर्फ 5.64 करोड़ रुपये ही जमा हो पाए हैं, जो बेहद कम हैं। ऐसे में बिजली निगम पर राजस्व वसूली का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रीपेड मीटर व्यवस्था का उद्देश्य उपभोक्ताओं को समय पर भुगतान के लिए प्रेरित करना और बकाया की समस्या को खत्म करना है, लेकिन अपेक्षित परिणाम अभी तक सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन




विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं के मीटर में बैलेंस समाप्त हो जाएगा, उनकी बिजली स्वत: बंद हो जाएगी। आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर अभियान चलाकर बकाया वसूली और कनेक्शन काटने की कार्यवाही को और तेज किए जाने की संभावना है। अधीक्षण अभियंता अजीत कुमार सिंह ने बताया हमारे सभी अधिकारी लगातार उपभोक्ताओं से अपील कर रहे हैं कि वे समय रहते अपने मीटर रिचार्ज कराएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें