भाजपा के सत्ता में आते ही बढ़ा व्यापारियों का उत्पीड़न-कंछल
क्रासर
स्थानीय व्यापारियों ने कंछल को अवगत कराया समस्याओं से
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की एक बैठक अपना वाली धर्मशाला में आयोजित हुई। इस मौके पर जनपदस्तरीय समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। कस्बों से आने वाले व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ साथ शहरी व्यापारियों ने अपनी समस्याओं से मुख्य अतिथि को अवगत कराया।
कंछल ने इस मौके पर कहा कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है। व्यापारियों का उत्पीड़न बढ़ा है। व्यापार व उद्योग घटे हैं। यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो फ्रिर से तीव्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर उन्हें बैंकों में खैरीज जमा नहीं होना, खाद्य विभाग द्वारा सैंप्लिंग, सरकार से लेबोट्ररी की स्थापना न होने, मुरसान में बैंक की स्थापना, आदि समस्याएं व्यापारियों ने बताई। व्यापारियों ने कहा कि भाजपा सरकार व्यापारी और छोटे छोटे दुकानदारों के खिलाफ है। इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस मौके मदन मोहन अपना वाले, मोहन लाल सर्राफ, राम कुमार वाष्र्णेय, राम कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार, दिलीप कुमार मित्तल, गंगा सरन, राकेश कुमार, अरुण माहेश्वरी, राम नरायन गोयल, हीरेंद्र कुमार वाष्र्णेय, महेंश चंद्र वर्मा आदि मौजूद थे।