न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
हाथरस। बागला कॉलेज के खेल मैदान पर रविवार को सहारा एकेडमी व आगरा की टीम के बीच टी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। सहारा टीम के कप्तान शारिक सिद्दीकी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। आमिर सिद्दीकी ने 26 बोल में शानदार 38 व कप्तान शारिक ने 43 रन की शानदार पारी खेल कर अपनी टीम को चार विकेट पर 170 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
आगरा की तरफ से गेंदबाज विकास ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी आगरा की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और छह ओवर में मात्र 40 रन पर तीन विकेट गिर गए। जैकी 31 और विकास ने 18 रन की पारी खेली] लेकिन पूरी टीम 116 रन पर सिमट गई। सहारा ने यह मैच 54 रन से जीता। गेंदबाज इकबाल, रवि, जगदीश ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच कर पुरस्कार कप्तान शारिक को दिया गया।