फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग में खेल

Thu, 28 Jan 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता ने गुरुवार को मीटर रीडरों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने मीटर रीडरों को कड़ी फटकार लगाई और प्रत्येक उपभोक्ताओं की रीडिंग नहीं लिए जाने पर नाराजगी जाहिर की।बैठक में क्षेत्रवार उन्होंने मीटर रीडरों से मीटर रीडिंग की स्थिति की जानकारी ली। अधिशासी अभियंता कुलदीप कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कई इलाकों में काफी कम रीडिंग होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आरएपीडीआरपी टाउन सिकंदराराऊ में शत प्रतिशत मीटर रीडिंग की जाए। अगर कहीं समस्या आ रही है तो संबंधित क्षेत्र के बिजली अधिकारियों को इससे अवगत कराया जाए। उन्होंने बताया कि सिकंदराराऊ कस्बे में 800 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनके यहां मीटर रीडिंग नहीं हो रही है। इस पर उन्हाेंने सभी मीटर रीडरों को फटकारा और जिम्मेदारी पूर्वक काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें