फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: गंगा में बहे छात्र नवीन की तलाश जारी, परिजन पहुंचे बदायूं

Sat, 18 Feb 2023 11:56 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
लापता छात्र नवीन सेंगर ।संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हाथरस। कस्बा हाथरस जंक्शन का छात्र नवीन शनिवार दोपहर बदायूं के उद्यानी में कछला घाट पर गंगास्नान के दौरान गंगा में बह गया। नवीन के लापता होने के जानकारी मिलते ही उसके परिवार में हड़कंप मच गया। उसके परिजन बदायूं पहुंच गए हैं। देर रात तक गोताखोर गंगा नदी में नवीन की तलाश में जुटे रहे।
विज्ञापन

कस्बा हाथरस जंक्शन की टीचर्स कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय नवीन सेंंगर पुत्र गंर्धव सिंह सेंगर बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस का छात्र है। वह शनिवार दोपहर करीब एक बजे अपने चार साथियों के साथ बदायूं के उद्यानी स्थित कछला घाट पर गंगास्नान के लिए पहुंचा। गंगास्नान करते हुए गहरे पानी में चले जाने के कारण बह गया। हालांकि उसे दो दोस्तों को गोताखोरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन नवीन का कुछ पता नहीं चला। घटना की सूचना उसके परिजनों को मिली तो उनके होश फाख्ता हो गए। परिजन बदायूं पहुंच गए। इधर, देर शाम तक नवीन का पता नहीं चला था और गोताखोर उसकी तलाश में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें