फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल के 8,466 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Fri, 16 Feb 2018 11:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
UP Board Examinations 2018
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में सुबह की पाली में हाईस्कूल की चित्रकला एवं इंटरमीडिएट की इतिहास द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। इसमें नकलची तो कोई नहीं पकड़ा गया, लेकिन इन परीक्षाओं में 8,470 परीक्षार्थी अनुपस्थित हुए। जबकि शाम की पाली में 14 व्यावसायिक विषयों की परीक्षाओं का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


सुबह की पाली में हाईस्कूल चित्रकला की पाली में 32,501 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 24,035 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। जबकि 8,466 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। जबकि इंटरमीडिएट इतिहास द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में 317 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 277 उपस्थित रहे, जबकि 04 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। जबकि शाम की पाली में वाणिज्य की परीक्षा में 388 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 374 ने परीक्षा में भाग लिया, 14 अनुपस्थित रहे। नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण में 59 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।

इनमें से 56 ने परीक्षा दी, 03 अनुपस्थित रहे। कृषि जंतु विज्ञान की परीक्षा में 113 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 105 ने परीक्षा दी, 8 अनुपस्थित रहे। कंप्यूटर एवं तकनीकी मेंटिनेंस की परीक्षा में 5 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, सभी ने परीक्षा दी। ग्रंथ शिल्प की परीक्षा में दो परीक्षार्थी पंजीकृत थे, दोनों अनुपस्थित थे। सिलाई की परीक्षा में 47 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, 45 ने परीक्षा दी, दो अनुपस्थित रहे। पाक शास्त्र की परीक्षा में 76 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, सभी ने परीक्षा दी। परिधान संरचना एवं साज सज्जा की परीक्षा 18 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, सभी ने परीक्षा दी। धुलाई एवं रंगाई की परीक्षा में 16 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 15 ने परीक्षा दी एक अनुपस्थित रहा। बैंकिंग एवं कॉन्फेंशरी की परीक्षा में 5 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सभी ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें