फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मोबाइल चोरी के बाद खाते से उड़ाए 7.52 लाख रुपये

Wed, 01 Oct 2025 02:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल फोन चोरी होने के बाद साइबर ठगों ने एक किसान के खाते से सात लाख 52 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन




ग्राम नगला हेमा निवासी पूरनचंद शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि 10 अप्रैल को सुबह करीब सात बजे वह सब्जी लेने नवीन सब्जी मंडी अलीगढ़ रोड गए थे। इस दौरान उनका वन प्लस कंपनी का मोबाइल फोन चोरी हो गया। उसी दिन उन्होंने दूसरी सिम निकलवाकर नया फोन ले लिया।
विज्ञापन




पूरनचंद शर्मा ने कहा कि जब वह बैंक गए तो उन्हें पता चला कि उनके मोबाइल नंबर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पे पर यूपीआई आईडी बनाकर उनके खाते से 10 अप्रैल से 22 अप्रैल तक लगातार रुपये निकाले हैं। उनके मंडी समिति स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से कुल 7,52,006 रुपये अलग-अलग ट्रांजेक्शन में निकाले गए। थाना साइबर अपराध प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें