हाथरस में सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला नसबंदी कैंप लगा। कैंप में कुल 79 रजिस्ट्रेशन किए गए, जिसमें से 75 महिलाओं का सफल नसबंदी ऑपरेशन हुआ। नसबंदी के लिए महिलाओं को आशा द्वारा प्रोत्साहित किया जाता है।
हाथरस में सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला नसबंदी कैंप आयोजित किया गया। जिसका निरीक्षण सीएमओ डॉ मंजीत सिंह ने किया। इससे चिकित्सकों में खलबली मच गई, जिससे चिकित्सक अपने-अपने कार्यों में व्यस्त नजर आए।
विज्ञापन
सीएमओ ने महिला नसबंदी कैंप के ओटी का निरीक्षण किया। वहां पर व्यवस्थाएं देखकर चिकित्सा अधीक्षक ने डॉ विजय आनंद को निर्देशित किया कि सभी लाभार्थियों को सरकारी एंबुलेंस द्वारा समय से उनके घर पहुंचा दिया जाए। जिससे मरीजों को कोई असुविधा न हो। इस दौरान सीएमओ ने अस्पताल की ओपीडी व्यवस्था भी देखी अस्पताल की और बेहतर साफ सफाई के लिए चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया।
सीएमओ ने परिसर में गंदगी पर चिकित्सकों को फटकार लगाई और शीघ्र साफ सफाई के दिशा-निर्देश जारी किए। महिला नसबंदी कैंप में कुल 79 रजिस्ट्रेशन किए गए, जिसमें से 75 महिलाओं का सफल नसबंदी ऑपरेशन हुआ। नसबंदी के लिए महिलाओं को आशा द्वारा प्रोत्साहित किया जाता है। कैंप में अस्पताल का स्टाफ भी मौजूद रहा।