एसआईआर अभियान के दौरान हाथरस में मृतक, शिफ्टेड, डुप्लीकेट और अनट्रेसेबल मतदाता सामने आए हैं। अब इन मतदाताओं का सत्यापन कराया जा रहा है। 30 हजार मृतक मृतकों के सत्यापन के लिए 75 जिला स्तरीय अधिकारी नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन द्वारा सत्यापन कराया जा रहा है। जनपद में कुल 11,63,525 मतदाता पंजीकृत हैं। एसआईआर के दौरान अब तक 30 हजार मृतक मतदाता, 97,500 शिफ्टेड, 18 हजार डुप्लीकेट और करीब 41 हजार अनट्रेसेबल व अनुपस्थित मतदाता चिन्हित किए गए हैं। अभियान के तहत मृतक, शिफ्टेड और अनट्रेसेबल/अनुपस्थित मतदाताओं का विशेष सत्यापन कराया जा रहा है।
अन्य मतदाताओं का सत्यापन बीएलओ और सुपरवाइजर के माध्यम से घर-घर जाकर किया जा रहा है। मृतक मतदाताओं के सत्यापन के लिए जिलास्तरीय 75 अधिकारियों को नामित किया गया है। यह कार्य 26 दिसंबर तक पूरा कर रिपोर्ट निर्वाचन विभाग को सौंप दी जाएगी। प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अब्दुल खालिक ने बताया कि इस प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची तैयार की जाएगी।