फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादाबाद में फंसे दूसरे जिलों के 72 मजदूर भेजे गए घर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉक डाउन के बीच सादाबाद क्षेत्र में आलू खुदाई के लिए अन्य जिलों से आए सैंकड़ों मजदूर सादाबाद में ही फंस गए। प्रशासन द्वारा लॉक डाउन अवधि में अब तक इन मजदूरों को राशन सामग्री और खाना उपलब्ध कराया जाता रहा। सोमवार को 72 मजदूरों को उनके घर के लिए बसों से रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि आलू खुदाई के लिए सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला कली, कुरसंडा, बहादुरपुरभूप, वेदई सहित अन्य गांवों में मुगलसराय, झांसी, ललितपुर, पीलीभीत आदि के मजदूर यहां आलू खुदाई का कार्य कर मजदूरी करने आए थे। करीब 72 मजदूरों को बसों के जरिए उनके जनपद में भेजा गया है। सभी मजदूरों को राशन सामग्री और खाने के पैकेट भी उपलब्ध कराए गए हैं। इस मौके पर नायब तहसीलदार राकेश कुमार, नायब तहसीलदार अजय कुमार संतोषी, आरआई डीसी पौरूष व अन्य अधिकारी कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें