न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
ब्लाक संसाधन केंद्र सादाबाद के परिसर में बुधवार को 15 फरवरी को आयोजित हुई राष्ट्रीय आविष्कार योजना के अंतर्गत कराई गई पोस्टर, निबंध और क्विज प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। शासन के निर्देश पर छात्र-छात्राओं को पुरस्कार राशि दी गई।
पोस्टर प्रतियोगिता में कु. सुहानी ने प्रथम, यतेंद्र ने द्वितीय, कु. निशा ने तृतीय, शिवम ने चतुर्थ और सूरज ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। क्विज में राजकुमार ने प्रथम, यशपाल ने द्वितीय, निशा ने तृतीय, हितेंद्र ने चतुर्थ और मोंटी ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
निबंध प्रतियोगिता में विनीता ने प्रथम, कीर्ति ने द्वितीय, शिवानी ने तृतीय, निशा ने चतुर्थ और पारुल ने पांचवा स्थान प्राप्त किया। प्रथन स्थान प्राप्त करने पर 500 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 300 रुपये, तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 200 रुपये, चौथा और पांचवां स्थान प्राप्त करने पर 100- 100 रुपये की धनराशि दी गई।
एबीआरसी रंधीर सिंह ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों का मनोबल बढ़ता है, उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर एबीआरसी राकेश कुमार, माधव उपाध्याय, ज्योति वार्ष्णेय, प्रधानाध्यापक जितेंद्र सिंह, पंडित योगेश शर्मा, एनपीआरसी नितिन गोयल, ऋषि