फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन के लिए शिक्षकों ने भरी हुंकार, आज कलेक्ट्रेट पर गरजेंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरपुर के परिसर में हुई। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली मंच द्वारा 21 जनवरी को कलेक्ट्रेट पर किए जाने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति तय की गई।

बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि सरकार अपनी हठधर्मिता को नहीं छोड़ रही है। जब एक व्यक्ति विधायक, सांसद और मंत्री रहते हुए पेंशन प्राप्त करता है तो कर्मचारी अपना पूरा जीवन देश सेवा करते हुए क्यों नहीं प्राप्त कर सकता। सरकार की मानसिकता कर्मचारी विरोधी है, जिसका खामियाजा उसे आगामी लोकसभा में चुनाव में भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन द्वारा पुरानी पेंशन को लेकर एक समिति बनाई थी, लेकिन उस समिति द्वारा भी कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। सरकार अगर शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों की सच्ची हितैषी है तो शीघ्र आरक्षण की तरह अध्यादेश लाकर पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा करे। उन्होंने सभी शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में धरना-प्रदर्शन में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में सत्यपाल सिंह, खेमचंद्र, प्रभाकर शर्मा, प्रेमवीर सिंह, गौरव शर्मा, हरेंद्र सिंह, वीपी गौतम, संजीव शर्मा, नीरज कुमार, योगेश शर्मा, सुल्तान सिंह, योगेंद्र शर्मा, मुनेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें