न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। अक्तूबर के अंत तक परिषदीय स्कूलों के बच्चों को स्वेटरों का वितरण किया जाना था, लेकिन विभागीय अधिकारी स्वेटर वितरण नहीं करा सकें है। तभी तो शासन ने बीएसए से इस संबंध में जबाव मांगा है।
जिलेभर में 1513 परिषदीय विद्यालय हैं। जिनमें एक लाख 18 हजार 308 बच्चे पंजीकृत हैं। इन बच्चों को सर्दी के मौसम की शुरुआत में ही यानि अक्तूबर के अंत तक नि:शुल्क स्वेटर वितरित किए जाने के लिए शासन ने निर्देश दिए थे।
लेकिन स्वेटर वितरण किया जाना तो दूर अभी इसे लेकर विभाग में कुछ तैयारी भी नजर नहीं आ रही है। तभी तो शासन ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बीएसए से इस संबंध में जवाब मांगा है।