न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
सरस्वती इंटर कॉलेज में मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षाओं का इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट की परीक्षा का आयोजन हुआ। इस में 156 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें से 15 अनुपस्थित रहे। कुल 141 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। इसमें 21 छात्राएं एवं 135 छात्र शामिल थे। परीक्षा केंद्र एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यभान गुप्ता को केंद्र व्यवस्थापक नामित किया गया था। सुबह 7.30 से 10.45 बजे तक परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में संपन्न हुई। डीआईओएस सुनील कुमार ने भी परीक्षा के दौरान जायजा लिया।