न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
मेरी दुनिया में जो इतनी शोहरत है, मेरे पापा की बदौलत है.. कुछ इसी तरह की भावना के साथ शहर में रविवार को फादर्स-डे सेलिब्रेट किया गया। इस खास मौके पर बच्चों और उनके पिता के बीच का रिश्ता जीवंत हो उठा। पिता के प्रति बच्चों और बच्चों का पिता के प्रति स्नेह उमड़ पड़ा। बच्चों ने अपने पिता को उपहार प्रदान कर उनका आशीर्वाद लिया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ फादर्स-डे को मनाया और पापा को आकर्षक गिफ्ट प्रदान किए।
मोबाइल पर पापा के साथ ली सेल्फी
फादर्स डे के मौके पर बच्चे अपने पापा और पापा अपने बच्चों के साथ मोबाइल पर सेल्फी लेना भी नहीं भूलेे। सेल्फी को फेसबुक, ट्विटर सहित अन्य सोशल मैसेजिंग एप्स पर शेयर किया गया।
सोशल साइट्स पर रही फादर्स डे की धूम
सोशल नेटवर्किग साइट्स और व्हाट्स एप जैसे एप पर भी फादर्स डे की धूूम रही। सुबह से लेकर शाम तक युवा फादर्स डे जुड़े वॉल पेपर्स, पिक्चर्स और शायरियों को पोस्ट और शेयर करते रहे।