फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आपदा में मदद करेंगी स्वयं सहायता समूह की 70 महिलाएं

Wed, 30 Apr 2025 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा के समय अब स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आम लोगों की मदद करेंगी। इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है। विभाग इस तरह की 70 महिलाओं को चिह्नित किया है।
विज्ञापन



आपदा समन्वयक लेखराज ने बताया कि जिले में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 70 महिलाओं का चयन किया जा चुका है। अब उन्हें आपदा के दौरान बचाव के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।



यह महिलाएं जनपद में भूकंप, बाढ़, बारिश, अग्नि कांड आदि जैसी आपदाओं में आगे आकर लोगों की मदद करेंगीं। इन महिलाओं को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे आपदा के समय समुदाय की सहायता कर सकें।
विज्ञापन








ग्रामीण महिलाओं की भूमिका होगी अहम
महिलाएं आपदा प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां वे सामाजिक ताने-बाने का अभिन्न हिस्सा होती हैं। लेखराज सिंह ने बताया है कि चयनित महिलाओं में अधिक महिलाएं ग्रामीण क्षेत्र से हैं। उन्हें आपदा के समय सहायता करने में सक्षम बनाया जाएगा।
विज्ञापन









प्रशिक्षण की मुख्य बातें

- भूकंप, बाढ़, आग और अन्य आपदाओं के दौरान सुरक्षा के उपाय बताए जाएंगे।
- प्राथमिक चिकित्सा और सीपीआर तकनीक की जानकारी दी जाएगी।

- बचाव और राहत कार्यों की रणनीति बताई जाएगी।
- समुदाय को जागरूक करने का तरीका बताया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें