देश को टीबी मुक्त बनाने में जिले की 70 ग्राम पंचायतें अहम भूमिका निभाएंगी। यह ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो गई हैं। विभाग 29 मार्च को इन ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करने की औपचारिकता पूरी करेगा।
केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 में टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसको हासिल करने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। इस क्रम में जिन ग्राम पंचायतों में तीन साल तक नजर रखी जाती है, पहले साल कोई रोगी न मिलने पर ग्राम पंचायत को कांस्य पदक दिया जाता है। दूसरे साल मरीज न मिलने पर रजत पदक दिया जाता है।
तीसरे साल मरीज न मिलने पर स्वर्ण पदक दिया जाता है। पिछले वर्ष 15 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया था। इस संबंध में सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह का कहना है कि जिले की 70 ग्राम पंचायतों को 29 मार्च को टीबी मुक्त घोषित कर दिया जाएगा। इन ग्राम पंचायतों को सम्मानित भी किया जाएगा।