पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत हुए सर्वे में पाए गए 6889 लाभार्थियों के सत्यापन को लेकर टीमें गठित कर दी गई हैं। सत्यापन की रिपोर्ट भारत सरकार को भेजी जाएगी। इस सर्वे के बाद जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा रैंडम सत्यापन किया जाएगा।
केंद्र सरकार की ओर से पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास दिए जाने के लिए टीमें गठित कर ग्रामीण क्षेत्रों में आवास विहीन ग्रामीणों का सर्वे कराया गया था। इस सर्वे के दौरान 6889 आवास विहीन सामने आए थे। इनका डाटा शासन को भेजा गया। अब शासन की ओर से सर्वे में पाए गए पात्रों का फिर से सत्यापन कराए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं, जिससे कि सर्वे में चयनित अपात्रों को सूची से पृथक किया जा सके।
इसी को लेकर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के जरिए अब सत्यापन कराया जा रहा है। इसके बाद आवंटन की प्रकिया शुरू हो सकेगी। परियोजना निदेशक राजेश कुरील ने बताया कि सत्यापन की प्रकिया शुरू हो गई है, जल्द ही पूर्ण कर ली जाएगी।