फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

146 परिषदीय विद्यालयों पर 67.25 लाख का बिजली बिल बकाया

विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों पर चल रहे करीब 67 लाख रूपये के बकाए को लेकर एडीओ पंचायत से बातचीत करते एक्सईन हा - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद और सहपऊ ब्लॉक के करीब 146 परिषदीय विद्यालयों पर करीब 67 लाख 25 हजार रुपये का विद्युत बिल बकाया चल रहा है। बुधवार को एक्सईएन विद्युत मनोज कुमार जैन सादाबाद ब्लॉक में एडीओ पंचायत दिनेश सिंघल से मिले और बकाया जमा कराने को लेकर चर्चा की।
गौरतलब हो कि परिषदीय विद्यालयों के बिजली बिलों का भुगतान अब ग्राम पंचायतों द्वारा किया जाएगा। परिषदीय स्कूलों को ग्राम पंचायतों की संपत्ति मानकर उनके बिजली बिलों का भुगतान कराया जाएगा। शासन द्वारा पंचायत राज विभाग की ओर से इसके क्रियान्वयन का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

इससे बेसिक शिक्षा विभाग को काफी राहत मिली है तो वहीं सादाबाद और सहपऊ की 109 ग्राम पंचायतों का खर्च बढ़ गया है। एक्सईए ने एडीओ पंचायत को बताया कि शीघ्र इन विद्यालयों के बकाए बिल को जमा कराया जाए, जिससे कि सादाबाद विद्युत वितरण खंड चतुर्थ की राजस्व की स्थिति सुुधर सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी स्कूलों में विद्युत बिल भी पहुंच चुके हैं, लेकिन पिछले काफी समय से स्कूलों के विद्युत बिल जमा नहीं हो सके हैं। एक्सईएन ने बताया कि सहपऊ एडीओ पंचायत से भी विद्युत बिल को जमा कराने को लेकर वार्ता हुई है। एडीओ पंचायत दिनेश सिंघल ने एक्सईएन मनोज जैन को जल्द ही स्कूलों का विद्युत बकाया जमा कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें