फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 63 मतदान कार्मिक रहे गैरहाजिर, वेतन रोका

Tue, 30 Apr 2024 02:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान पोलिंग पार्टियों को मतदान का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 63 कार्मिक अनुपस्थित रहे। कार्मिक प्रभारी ने इन सभी का एक दिन का वेतन रोकने व रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




जिला निर्वाचन अधिकारी अर्चना वर्मा ने प्रशिक्षण कक्ष में जाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पीठासीन, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय से मॉक पोल, चैलेंजिंग वोट, टेंडर वोट, मॉक पोल सर्टिफिकेशन, वीवी पैट, कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट के कनेक्शन आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी कार्मिकों को ईमानदारी से प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए अपने अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करने के निर्देश दिए।



डीएम ने मतदान में पीठासीन अधिकारी एवं मतदान कार्मिकों की अहम भूमिका बताते हुए टीम भावना से निर्विघ्न मतदान संपन्न कराने की जिम्मेदारी निभाने पर जोर देते हुए सभी मतदान कार्मिकों से कहा कि मतदान के दिन मॉक पोल प्रमाणपत्र लेना अनिवार्य है, जिसमें उपस्थित समस्त मतदान कार्मिकों एवं तैनात एजेंटों के हस्ताक्षर कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन




डीएम ने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। अगर कोई शंका है तो उसका निवारण अवश्य कर लें। पीठासीन हैंडबुक में मतदान कराने के लिए सभी प्रक्रिया दर्ज है, इसका अध्ययन गहनता से कर लें। मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, परियोजना निदेशक राजेश कुरील, जिला विद्यालय निरीक्षक संतप्रकाश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें