फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: छापा मारकर चावल के 62 कट्टे किए बरामद

Thu, 22 Feb 2024 01:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सुरंगपुरा नयाबांस में एक गोदाम पर छापा मारकर आपूर्ति विभाग की टीम ने 62 कट्टे चावल के बरामद किए हैं। पड़ताल में पता चला कि यह चावल राशन कार्डधारकों से मोपेड चालकों के माध्यम से खरीदकर कालाबाजारी के लिए एकत्रित किया गया था। पूर्ति निरीक्षक की तरफ से इस मामले में कोतवाली हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन




शासन की ओर से जिले में राशन कार्डधारकों को प्रतिमाह निशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। इस चावल को मोपेड चालक गली-गली घूमकर 12-14 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से कार्डधारकों से खरीद लेते हैं। इसके बाद इस चावल को चावल माफिया को 14-16 रुपये किलो के हिसाब से बेच देते हैं। चावल माफिया इस चावल को एकत्रित कर अन्य प्रांतों को भेजते हैं।



वर्तमान में आपूर्ति विभाग की ओर से लगातार इस चावल को पकड़ने के लिए छापा मारा जा रहा है। इस क्रम में बुधवार को विभाग की टीम ने सुरंगपुरा नयाबांस में सुधीर कुमार के मकान में बने गोदाम में छापा मारा। छापे में यहां से चावल के 62 कट्टे 60 से 65 किलो के मिले। इस दौरान गोदाम स्वामी ने बताया कि यह चावल बाजार से खरीदा गया है।
विज्ञापन




पूर्ति विभाग की टीम ने बिल व बाउचर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, लेकिन गोदाम स्वामी बिल बाउचर उपलब्ध नहीं करा सका। टीम ने चावल को जब्त कर लिया। पूर्ति निरीक्षक श्याम बाबू ने बताया कि यह चावल मोपेड चालकों द्वारा खरीदा जा रहा था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।





सीर से चावल की बरामदगी में मुकदमा दर्ज
हाथरस। आपूर्ति विभाग की टीम ने मंगलवार को गांव सीर में एक गोदाम पर छापे के दौरान चावल के 41 कट्टे 60 से 65 किलो वजन के बरामद किए थे। तराजू आदि सामान भी बरामद किया गया था। मौके से मूलचंद निवासी बागऊ को हिरासत में ले लिया। मूलचंद ने बताया कि यह चावल मोपेड चालकों से खरीदा जाता है। यह गोदाम सीर निवासी बालकिशन का है। पूर्ति विभाग की ओर से मूलचंद व गोदाम स्वामी बाल किशन के खिलाफ कोतवाली हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें